प्राचीन वैदिक/हिंदू विद्यालयों का पुरातात्विक प्रमाण!!!
नास्तिकों के दावो का खंडन प्राचीन वैदिक/हिंदू विद्यालयों का पुरातात्विक प्रमाण!!! By Bhoot baba - November 29, 2021 पाठकों! अनेकों नवबौद्ध यह आरोप करते हैं कि बौद्धों के नालंदा और विक्रमशिला जैसे महाविद्यालय थे किंतु वैदिकों या हिंदुओं के गुरुकुलों का कोई भी पुरातात्विक साक्ष्य नहीं है। इस दावे के साथ यह लोग कहते हैं कि भारत में सारा प्राचीन ज्ञान - विज्ञान बौद्धों की ही देन है, इसी के साथ - साथ यह लोग आर्यभट, भास्कराचार्य को काल्पनिक तथा उनके योगदान को चोरी किया हुआ बताते हैं। यहां हम यह कहना चाहते हैं कि नालंदा व विक्रमशिला बौद्ध महाविद्यालय थे किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि उस समय वैदिक विश्व विद्यालय न थे। इस लेख में तथा आगामी लेखों में हम वैदिक/ हिंदू शिक्षा केद्रों के पुरातात्विक प्रमाण प्रस्तुत करेगें। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि प्राचीन काल में वैदिक लोग वनों, वृक्षों के नीचे, गोबर से लीपे आश्रमों जैसी छोटी जगहों पर भी शिक्षा देते थे (कुछ जगह मंदिरों, मठों और पक्की इमारतों में भी शिक्षा दी जाती थी, जो कि आगामी लेखों में रहस्योद्घाटन होगा) क्योंकि वह बाहरी दि...